{"_id":"6320a4193b891340a253c2b5","slug":"hardoi-principal-protested-demanding-arrest-hardoi-news-knp717921183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः गिरफ्तारी की मांग लेकर प्रधानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः गिरफ्तारी की मांग लेकर प्रधानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो-28- थाने के बाहर प्रदर्शन करते ग्राम प्रधान
- फोटो : HARDOI
भरावन। प्रधान पुत्र की पिटाई के मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को प्रधानों ने थाने के बाहर के प्रदर्शन किया।
प्रधान राम किशोर अर्कवंशी केेेे साथ प्रधान आए सुशील सिंह, सुधीर सिंह, प्रमोद, आलोक, प्रकाश, राम सिंह आदि ने थाने के गेट के पास धरना दिया। इनका कहना था कि दो दिन पूर्व एक भूमि की पैमाइश के दौरान प्रधान पुत्र को पीट दिया गया।
इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई मगर गिरफ्तारी नहीं की गई। प्रदर्शन करने वाले प्रधानों ने पुलिस पर हीलाहवाली करने का आरोप लगाया। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि प्रधान पुत्र की तहरीर पर चारों युवतियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
इसबीच एसडीएम डीपी सिंह व सीओ महावीर सिंह पीस कमेटी की बैठक में पहुंचे। उन्होंने प्रधानों को नियमानुसार कार्रवाई की आश्वासन दिया। इसके बाद प्रधानों ने प्रदर्शन समाप्त किया।