फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,political,hardoi news

मंच पर बैठने को लेकर पूव एमएलसी और सपा नेता में तकरार

Wed, 29 Sep 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
hardoi,political,hardoi news
संडीला में विवाद के दौरान कार्यक्रम से जाने की बात कहते पूर्व एमएलसी अवध कुमार सिंह बागी। संवाद - फोटो : HARDOI
संडीला (हरदोई)। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगी समाजवादी पार्टी के बूथ प्रभारी सम्मेलन में पूर्व एमएलसी और संडीला विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष के बीच कार्यक्रम के दौरान ही तकरार हो गई। पूर्व एमएलसी के तेवर देख मंच और कार्यक्रम में मौजूद सपाई सकते में आ गए। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सपा जिलाध्यक्ष ने बीच बचाव कर दोनों को शांत कराया।
विज्ञापन

सपा इन दिनों अपना बूथ करो मजबूत अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्रवार बूथ प्रभारी सम्मेलन कर रही है। इन सम्मेलनों में पार्टी जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू बूथ और सेक्टर प्रभारियों की समीक्षा भी करते हैं। बुधवार को संडीला में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष आरपी यादव के आवास के पास परिसर में सम्मेलन था। सम्मेलन में मंच पर विधान परिषद के पूर्व सदस्य अवध कुमार सिंह बागी भी मौजूद थे। इसी बीच उन्हें संबोधन के लिए बुलाया गया। जब वे भाषण दे रहे, तो इसी विधानसभा क्षेत्र से टिकट के कुछ दावेदार उनकी खाली हुई कुर्सी पर मंच पर बैठ गए।
विज्ञापन

भाषण खत्म कर जब बागी अपने स्थान की ओर बढ़े तो वहां मौजूद लोगों से उन्होंने हटने के लिए कहा इस पर आरपी यादव ने माइक से ही बागी को पीछे की पंक्ति में बैठ जाने को कह दिया। इस पर बागी भड़क गए और उनकी मंच पर ही आरपी यादव से तकरार हो गई। बात बढ़ने लगी, तो जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ने दोनों को अलग किया। इसके बाद बागी मंच से उतरकर चले गए। पूरे मामले पर सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ने बताया कि कोई गंभीर बात नहीं थी। आपस में कुछ गलत फहमी हो गई थी, जिसे मौके पर ही दूर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा सरकार की उपलब्धियां, भाजपा सरकार की नाकामियां गिनाई
बूथ प्रभारियों के सम्मेलन में सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ने कहा कि बूथ प्रभारियों और सेक्टर प्रभारियों की संख्या काफी कम है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष आरपी यादव से कहा कि बूथ प्रभारियों की कमेटी बनाकर बूथों को मजबूत करें। उन्होंने अखिलेश यादव के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। मौजूदा प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान, नौजवान, महिलाएं, व्यापारी भी परेशान हैं। विधायकों की हत्या इस सरकार में हुई और जेल में गैंगवार हो गए। इस दौरान सपा नेता डॉ. अश्वनी सिंह ने बूथ प्रभारियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शराफत अली ने पार्टी की नीतियां बताते हुए बूथों की मजबूती पर बल दिया। वरिष्ठ सपा नेता अनिल सिंह वीरू, नगर पालिका अध्यक्ष रईस अंसारी, हसन मक्की, अभिषेक दीक्षित, महेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed