फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,political,hardoi news,corona

‘ऑक्सीजन की कमी से सैकड़ों लोग तड़प तड़पकर मर गए’

Sun, 25 Jul 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
hardoi,political,hardoi news,corona
हरदोई: गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश द्वारा सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी ही सरकार को घेरने वाले भाजपा के गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश रविवार को फिर सुर्खियों में आ गए। सोशल मीडिया पर अमर उजाला की एक खबर पर टिप्पणी करते हुए विधायक ने लिखा है कि ऑक्सीजन की कमी से सैकड़ों लोग तड़प तड़प कर मर गए। विधायक राज कुमार अग्रवाल सहित लाखों परिवारों का दर्द किसी को दिखाई नहीं पड़ता। विधायक की यह टिप्पणी मीडिया से लेकर जन सामान्य तक में सुर्खियों में है।
विज्ञापन

बीते दिनों संसद में केंद्र सरकार ने ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत न होने की बात कही थी। इसको लेकर अमर उजाला ने रविवार के अंक में एक खबर प्रकाशित की थी। खबर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों की ओर से मुख्यमंत्री और अफसरों को लिखे गए पत्र प्रकाशित किए गए थे। यही खबर रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई। सैकड़ों लोगों ने इस पर टिप्पणी की। इन्हीं में शामिल गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश की टिप्पणी भी सुर्खियों में आ गई।
विज्ञापन

दरअसल, श्याम प्रकाश जनहित के मुद्दों पर हमेशा ही अपनी जनता के साथ खड़े नजर आते हैं। इससे पहले भी वे कोरोना संक्रमण के दौरान पंचायत चुनाव की मतगणना टालने और मनरेगा में भ्रष्टाचार तक का मामला सोशल मीडिया पर प्रमुखता से उठा चुके हैं। इस बार ऑक्सीजन के मुद्दे पर भी हमेशा की तरह उन्होंने बेबाकी दिखाते हुए अमर उजाला की खबर पर लिखा है कि आपने सच बोला है, मैं आपके सहमत हूं, ऑक्सीजन की कमी से सैकड़ों लोग तड़प तड़प कर मर गए। विधायक राज कुमार अग्रवाल सहित लाखों परिवारों का दर्द किसी को दिखाई नहीं पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed