फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi players will show their strength in Haryana

Hardoi News: हरियाणा में दम दिखाएंगे हरदोई के खिलाड़ी

Fri, 29 Mar 2024 10:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 29 Mar 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Hardoi players will show their strength in Haryana
हरदोई। हरियाणा में होने वाली तीन दिवसीय 14वीं सैंबो राष्ट्रीय चैंपियनशिप-2024 में हरदोई के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह खिलाड़ी चैंपियनशिप में उप्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा में होने वाली तीन दिवसीय 14वीं सैंबो राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उप्र के प्रतिनिधित्व के लिए हरदोई के खिलाड़ी अनुभव सिंह चौहान, गौरव सिंह, आदित्य ठाकुर, सिद्धार्थ ठाकुर को चुना गया है। इसी के साथ शहर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निखिल सिंह व तुषिता सिंह हरियाणा में निर्णायक की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

एसोसिएशन की प्रांतीय सचिव राखी सक्सेना ने बताया कि सैंबो रशियन मार्शल आर्ट है। इसका भारत में तेजी से विस्तार हो रहा है। प्रांतीय सचिव सहित जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सहारनपुर अनिमेष सक्सेना, दिल्ली जेल पुलिस हेड कांस्टेबल सुशील बाबू ने खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed