{"_id":"630df40760a3603c1a797644","slug":"hardoi-parts-seller-s-body-found-hanging-on-the-noose-hardoi-news-knp715345750","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः फंदे पर लटका मिला पार्ट्स विक्रेता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः फंदे पर लटका मिला पार्ट्स विक्रेता का शव
विज्ञापन
संडीला। कस्बे के मोहल्ला मंडई में पार्ट्स विक्रेता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना में परिजन चुप्पी साधे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहल्ला मंडई निवासी अनिल (25) गोवा में रहकर नौकरी करता था। 20 दिन पूर्व वह घर आ गया था। उसने मुन्नूखेड़ा गांव के पास बाइक रिपेयरिंग व ऑटो पार्ट्स की दुकान खोली थी।
परिजनों के मुताबिक सोमवार रात नौ बजे के करीब वह दुकान से घर आया था। खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। मंगलवार सुबह उसका शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन
कमरे की तरफ गए परिजनों ने शव लटका देखा, तो घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर आ गए। युवक के पिता किशनलाल ने बताया कि बेटे का किसी से कोई विवाद नहीं है।
उसने किस कारण फंदा लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी नहीं है। कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या युवक ने आत्महत्या की है। घटना की वजह का पता किया जा रहा है।