फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Paracetamol has become a medicine for every disease

Hardoi News: हरदोईः हर मर्ज की दवा बन गई पैरासिटामॉल

Wed, 30 Nov 2022 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Paracetamol has become a medicine for every disease
फोटो-07-लक्ष्मी - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिला अस्पताल में आने में वाले हर मरीज का इलाज सिर्फ पैरासिटामॉल से किया जा रहा है। अस्पताल आने वाले मरीजों को दवा के नाम पर पेरासिटामोल और डाइक्लो दी जा रही है। अन्य दवाओं के लिए मरीजों को मेडिकल स्टोर का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में औसतन प्रतिदिन 1600 मरीज आ रहे हैं। यहां पर्चा बनवाने से लेकर दवा लेने मेें मरीज व तीमारदार का पूरा दिन निकल जाता है। पूरे दिन अस्पताल की लाइन के बाद मरीजों को सिर्फ पैरासिटामॉल और डाइक्लो ही मिलती है।
विज्ञापन

अन्य दवा बाहर से लेनी पड़ रही है। इससे गरीब मरीजों पर आर्थिक बोझ पड़ता और वह अपना इलाज पूरा नहीं करा पाते हैं और इलाज बंद करना पड़ता है।
यहां झेलनी पड़ी दुश्वारियां
जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए दो काउंटर है। जहां पर सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लग जाती है। पर्चा बनवाने में मरीज को आधा से एक घंटा लग जाता है। उसके बाद चिकित्सक से परामर्श लेने में घंटों लाइन में लगना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइन में लगने के बाद जब चिकित्सक से मिलने के बाद अगर जांच लिख दी गई। यह दिन मरीज का जांच में ही निकल जाता है। इसके बाद उन्हें दवा लिख दी जाती है। यह लेने में कम से कम एक घंटा लग जाता है। एक घंटा के बाद जब पर्चा काउंटर पर पहुंचता है तो मरीज को एक से दो दिन के लिए पैरासिटामॉल ही सभी मरीज को दे दी जाती है।
- जिला अस्पताल में मानपुर से आए हरिवंश ने बताया कि वह आंख के इलाज के लिए आया था। उसे चिकित्सक ने पांच दवाएं लिखी थी। इसमें आई ड्रॉप भी था, मगर उसे सिर्फ पैरासिटामॉल व एक अन्य दवा दी गई है।
- ग्राम अहरापुर की लक्ष्मी पैर में चोट लगने पर दवा लेने आई थी। उन्होंने हड्डी के डॉक्टर को दिखाया था, पर्चा पर चार दवा लिखी गई थी, मगर सिर्फ दो ही दवा मिलीं। इसमें एक पैरासिटामॉल थी। अन्य पर निशान लगा दिया और कहा गया कि बाहर से ले लेना।

वर्जन
जिला अस्पताल में सभी दवाएं उपलब्ध है। चिकित्सक कुछ दवाएं ऐसी लिख देते हैं। जिनकी आपूर्ति अस्पताल में नहीं होती है। वह मरीजों को नहीं मिल पाती हैं। - डॉ. जेएन तिवारी, चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल

फोटो-05- जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी लाइन

फोटो-05- जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी लाइन- फोटो : HARDOI

फोटो-06-हरविंश

फोटो-06-हरविंश- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed