{"_id":"633c5e2a3fd063498241cb5c","slug":"hardoi-officers-saw-preparations-for-chiasar-ganga-ghat-hardoi-news-knp721670821","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः अफसरों ने चियासर गंगा घाट की देखीं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः अफसरों ने चियासर गंगा घाट की देखीं तैयारियां
विज्ञापन
फोटो-38- चियासर गंगा घाट का निरीक्षण करते अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के चियासर गंगा घाट पर दशहरा पर आने वाले श्रद्धालुओं के स्नान के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंगलवार को एएसपी पश्विमी दुर्गेश सिंह व एसडीएम राकेश सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया।
चियासर गंगा घाट पर दशहरा पर्व पर मेला लगाता है। यहां भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने आते हैं। इन दिनों गंगा का जलस्तर बढ़ा है। ऐसे में दशहरा पर्व पर स्नान को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।
मंगलवार शाम एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह, एसडीएम सवायजपुर राकेश सिंह, तहसीलदार नारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी हरपालपुर विनोद कुमार द्विवेदी ने पहुंच कर तैयारियां देखीं।
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा कि गंगा के तेज बहाव के चलते सभी लोग किनारे रहकर ही स्नान करें। गहरे पानी में न जाएं। प्रधान पति उवेश आलम पम्मी को निर्देशित किया कि गहरे पानी में श्रद्धालु न जा सके, इसके लिए संकेतक बनाए जाएं। अरवल एसओ छोटेलाल को घाट पर पुलिस की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।