{"_id":"629360f81758c45c55664661","slug":"hardoi-news-youth-absconded-with-car-on-the-pretext-of-driving-report-hardoi-news-knp6994295189","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलाने के बहाने युवक कार लेकर फरार,रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलाने के बहाने युवक कार लेकर फरार,रिपोर्ट
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के मदनापुर गांव में कार खरीदने आए युवक चलाने के बहाने कार लेकर फरार हो गए। युवकों के फोन बंद होने पर कार मालिक ने कोतवाली में तहरीर दी है।
मदनापुर गांव निवासी हरिवंश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने 21 मार्च को हरपालपुर थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव के एक युवक से 93 हजार रुपये में कार खरीदी थी।
आरोप है कि 26 मई को युवक अपने एक साथी के साथ आया था। दोनों ने उसकी कार बिकवाने का झांसा दिया। दोनों ने फोन कर कार खरीदने के लिए दो अज्ञात लोगों को बुलाया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों के कहने पर वह कार लेकर हरपालपुर स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचा। जहां पर मौजूद दो युवकों ने चलाने के लिए कार ली और फरार हो गए।
काफी देर इंतजार करने के बाद युवक कार लेकर वापस नहीं आए। शंका होने पर उसने युवकों को फोन किया, तो वह बंद मिला। पुलिस ने रविवार को अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि कार बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।