फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Woman sitting on dharna in front of Tehsildar court for land

जमीन के लिए तहसीलदार कोर्ट के सामने धरने पर बैठ गई महिला

Sat, 21 May 2022 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Woman sitting on dharna in front of Tehsildar court for land
फोटो-38- धरना स्थल पर बैठी महिला से बात करते एसडीएम - फोटो : HARDOI
संडीला। तीन वर्षों से जमीन के लिए कानूनी लड़ाई लड़ते-लड़ते तहसील के झब्बू खेड़ा मजरा उसरहा निवासी महिला बीना राठौर का धैर्य शनिवार को जवाब दे गया। वह तहसीलदार न्यायालय के सामने ही धरने पर बैठ गई।
विज्ञापन

बीना राठौर ने बताया कि उसके ससुर मोहनलाल राठौर के नाम उसरहा गांव में जमीन है। मोहनलाल के दो लड़के कौशल किशोर व अन्नू हैं। करीब तीन वर्ष पूर्व बीमारी के चलते पति कौशल किशोर की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद वह और उसके दो पुत्र उत्तराधिकारी हुए। पति परिवार के साथ अलीगढ़ चले आए थे और वहीं मकान बना कर रहने लगे थे। अब ससुर मोहनलाल की भी मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका फायदा उठा कर देवर अन्नू ने पिता से पूरी जमीन अपने नाम करवा ली। इस बात का पता जब उसे चला तो उसने तहसील में आकर आपत्ति की।
इसके बाद अन्नू के साथ बीना एवं उसके पुत्रों का नाम जोड़ा गया, लेकिन अन्नू ने इसके विरुद्ध आपत्ति दाखिल कर दी कि वह कौशल किशोर की पत्नी ही नहीं है।
इस पर सुनवाई चल रही है। पिछले सप्ताह थाना समाधान दिवस में उसके प्रार्थना पत्र पर एसडीएम के आदेश पर पुलिस अन्नू को बुलाकर थाने लाई तो वह बीना का हिस्सा देने के लिए राजी हो गया लेकिन वापस जाकर अन्नू हिस्सा देने के लिए मुकर गया।

इसलिए वह तहसीलदार के न्यायालय के सामने धरने पर बैठ गई। शाम को एसडीएम डीपी सिंह ने बीना को समझाया। एसडीएम ने बताया कि बिना दोनों पक्षों को सुने कैसे कोई निर्णय लिया जा सकता है। दूसरे पक्ष की बात सुनने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed