फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,wind,chance of rain,with strong,thursday

गुरुवार तक तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

Wed, 12 May 2021 09:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,wind,chance of rain,with strong,thursday
हरदोई। मंगलवार की तरह ही बुधवार को भी तपिश बरकरार रही। जिसके चलते गर्मी से लोग बिलबिलाते रहे। मौसम वैज्ञानिकों ने गुरुवार तक तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश होने की संभावनाएं जताई हैं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह सवेरे से ही धूप खिल गई। धूप खिलने के बाद पारा धीरे धीरे कर चढ़ने लगा। दोपहर होते-होते धूप का प्रभाव इतना अधिक रहा कि घरों से निकलने को विवश लोग गमछा, छाता या चश्मा लगाकर निकलने को विवश रहे।
विज्ञापन

इधर जनमानस ही नहीं पशु पक्षी भी व्याकुल दिखे। बेजुबान मवेशी कड़क धूप में हैंडपंपों के नजदीक भरे पानी से या तो प्यास बुझाते नजर आए या फिर पेड़ों की छांव में बचाव करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री एवं न्यूनतम 23 डिग्री रिकार्ड किया गया। बुधवार रात से लेकर गुरुवार तक अच्छी बारिश होने के आसार हैं। तेज हवाएं भी चलेगीं जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। पारा भी लुढ़क कर 31 डिग्री तक पहुंचने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed