फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Will give tourist destination status to Raiya: Dayashankar Singh

रइया को पर्याटन स्थल का दर्जा दिलाएंगे- मंत्री दयाशंकर सिंह

Sat, 16 Apr 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Will give tourist destination status to Raiya: Dayashankar Singh
फोटो-43- कार्यक्रम में बोलते स्वतंत्र प्रभार परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह - फोटो : HARDOI
माधौगंज। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा नरपति सिंह के सम्मान में आयोजित विजय दिवस में पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने उनकी जन्मस्थली को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रुइया में शुक्रवार रात करीब 10 बजे कार्यक्रम में पहुंचे अमर सेनानी राजा नरपति सिंह की प्रतिमा पर मंत्री दयाशंकर सिंह, विधायक आशीष कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा सौरभ मिश्र ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन

मंत्री दयाशंकर ने पांच घंटे देर से आने के लिए क्षमा मांगी। उन्होंने कहा कि स्मारक के पास पर्याप्त जमीन है। स्थल पर पर्यटन मंत्री, वनमंत्री को लाकर पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के विकास के लिए हर संभव मदद दिलाई जाएगी। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों को संस्थान के लोगों ने पगड़ी पहनाकर तलवार भेंट की। विधायक आशीष कुमार सिंह ने स्मारक स्थल पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया।
जिसमें कवि शिव किशोर तिवारी, अतुल बाजपेयी, श्याम त्रिवेदी ने कविताएं पढ़ीं। सविता बृजेश ने वीर नारी की शक्ति पर गीत प्रस्तुत किए। सभी कवियों का परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व विधायक ने सम्मान किया। इस दौरान अजीत सिंह बब्बन, राम बहादुर सिंह, पीके वर्मा, राजाबक्स सिंह, रामू कश्यप समेत अन्य रहे।
बलिया से परिवहन सेवा शुरू कराने का आश्वासन
संस्थान के पदाधिकारी नवल महेश्वरी की मांग पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल पांडे और राजा नरपति सिंह के नाम से बलिया से माधौगंज तक बस सेवा शुरू कराने की बात कही।

मंत्री ने कहा कि बहुत जल्द ही 2000 बसें परिवहन विभाग के बेडे में शामिल होने वाली हैं। इन बसों में से मंगल पांडे की भूमि से राजा नरपति सिंह व लखनऊ को शीघ्र जोड़कर बस चलाएंगे। ताकि लोग स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में जान सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed