फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Wife was murdered for refusing to swear

पत्नी के चाल-चलन पर शक में की थी हत्या

Wed, 30 Mar 2022 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Wife was murdered for refusing to swear
फोटो-41- पुलिस हिरासत में आरोपी रामसेवक - फोटो : HARDOI
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र में 28 मार्च की रात महिला की हत्या का बुधवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि पत्नी के चरित्र पर शक होने के चलते पति ने मजार में ले जाकर उसने कसम खाने को कहा, तो पत्नी ने इंकार कर दिया। इस कारण उसने पत्नी की हत्या कर दी।
एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि सीतापुर के महोली थाने केेे शीलापुर निवासी लालबहादुर ने 28 मार्च को थाने में सूचना दी थी कि उसकी बहन प्रीति की उसके पति रामसेवक ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी है।
विज्ञापन

उसका शव महिला थाने के शहीद बाबा की मजार के एक कमरे मेें पड़ा है। सूूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था। इसके साथ ही मृतका के पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के खुलासे के लिए स्वॉट, सर्विलांस टीम को लगाया गया था। हत्यारोपी पति को बुधवार को जेबीगंज पुलिया के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वारदात कबूली।
उसने बताया कि आठ वर्ष पूर्व प्रीती से उसकी शादी हुई थी। उसका एक बेटा है प्रीती ससुराल में कम मायके सीतापुर व लखनऊ में ज्यादा रहती थी। इस दौरान वह गर्भवती हो गई।
इससे पत्नी के चरित्र पर शक हुआ था। उसने जब यह बात पत्नी से कही तो वह उसकी मर्दानगी को ललकारने वाली बातें कहने लगी, इससे विवाद हो गया। वह मानसिक रूप से परेशान होकर गांजा, शराब आदि का सेवन करने लगा था।

उसे बेटा अंश भी दूसरे का होने का शक हुआ। उसने प्रीति को मायके से मजार पर लाकर कसमें खिलाकर प्रेम-प्रसंग के बारे में पूछा। इस पर पत्नी ने कसम खानेे से इंकार कर दिया।
इस कारण उसने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर खून से सनी जींस पैंट, शर्ट, जूते पुलिस ने बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed