फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news, Wife and two brothers-in-law arrested for abetment to suicide

hardoi news, बिसरा रिपोर्ट से खुला नितीश की मौत का राज, पत्नी व दो सालों को जेल

Thu, 07 Jul 2022 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
hardoi news, Wife and two brothers-in-law arrested for abetment to suicide
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के उधरपुर गांव में दो वर्ष पूर्व हुई युवक की मौत के मामले में बिसरा रिपोर्ट आ गई है। इसमें युवक की मौत जहर खाने से होना बताया गया है। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और दो सालों को आत्महत्या के लिए उकसाने में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव उधरनपुर गांव निवासी नितीश रस्तोगी की 5 सितंबर 2020 को संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों ने उसे लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

जहां पर आठवें दिन उसने दम तोड़ दिया था। मृतक की जेब से परिजनों को एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमें नितीश ने पत्नी मोहनी और साले जितेंद्र व विनय की प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था।
मृतक के भाई क्षतिज ने भाभी मोहनी और सालों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने मौत का कारण स्पष्ट न होने और सुसाइड नोट में हैंडराइटिंग किसकी है।

यह स्पष्ट न होने के कारण आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। एसएसआई इफ्तेयार हुसैन ने बताया कि सुसाइड नोट की हैंड राइडिंग मृतक की निकली।
इसके साथ ही बिसरा की रिपोर्ट में जहर से मौत होने की पुष्टि हुई है। इस आधार पर बुधवार को आरोपी पत्नी व सालों को गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed