फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,What to do about the city, when the officers' houses were filled with water

नालों की सफाई का दावा फेल, अफसरों के आवासों तक में भरा पानी

Thu, 30 Jun 2022 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,What to do about the city, when the officers' houses were filled with water
फोटो-06- सीडीओ आवास के पास सड़क पर भरे पानी से निकलते वाहन - फोटो : HARDOI
हरदोई। सीजन की पहली बारिश से शहर के नाले नालियों की सफाई की हकीकत उजागर हो गई है। शहर की तो छोड़ो, यहां अफसरों के आवासों में पानी भर गया। इस जलभराव ने आला अफसरों के नालों की सफाई कराने के दावों की पोल खोल दी।
विज्ञापन

बारिश से शहर की जल निकासी नहीं होने से कलक्ट्रेट, जिला अस्पताल और कई अफसरों के आवासों के रास्तों से लेकर उनके घर तक पानी भर गया।
गुरुवार को हुई बारिश के दौरान कलक्ट्रेट, जिला अस्पताल की ओपीडी, सीडीओ आवास के सामने की रास्ते से लेकर उनके आवास, एएसपी के आवास, डीएम चौराहे के आसपास के आवास, सदर बाजार, सुभाष नगर, कौशलपुरी, धर्मशाला रोड, सिनेमा रोड, कैनाल रोड, वैटगंज, छोटा चौराहा, अस्पताल रोड लबालब नजर आई।
विज्ञापन

इस दौरान शहर का ड्रेनेज सिस्टम लाचार नजर आया। चोक पड़े नाले एवं नालियां मुसीबत का कारण बन गए और घंटों जलभराव रहा। यह आलम तब रहा जब शासन की ओर से इस ओर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉलिथीन को दोष
पालिका प्रशासन जलभराव के बाद नालों नालियों के चोक होने की बात मानते हुए कह रहा है कि बड़ी मात्रा में पॉलिथीन आदि नालों में मिली है। अब सवाल उठता है कि 15 जून तक नालों को साफ कराने का दावा करने वाले पालिका प्रशासन ने यदि नालों को साफ करा दिया था, तो चंद दिनों में इतनी ज्यादा मात्रा में पॉलीथिन कहां से आ गई। लोगों का कहना है कि जलभराव ने हालातों ने हकीकत बयान कर दी है।

वर्जन
चेयरमैन सुखसागर मिश्रा मधुर ने कहा कि पानी इतना ज्यादा तेज बरसा कि जलभराव हो गया। वह स्वयं शहर में घूम-घूम कर पानी को निकलवाने का कार्य करते रहे। उन्होंने लोगों से पॉलीथिन का उपयोग न करने की अपील भी की।

ोटो-07- डीएम चौराहे के पास पुलिस अधिकारियों के आवासो में भरा बारिश का पानी

ोटो-07- डीएम चौराहे के पास पुलिस अधिकारियों के आवासो में भरा बारिश का पानी- फोटो : HARDOI

फोटो-08-  डीएम आवास रोड पर बारिश के भरे पानी में जाते बाइक सवार लोग

फोटो-08- डीएम आवास रोड पर बारिश के भरे पानी में जाते बाइक सवार लोग- फोटो : HARDOI

फोटो-09- चिकित्सालय की ओपीडी में बारिश के भरे पानी में बच्चों को गोद में उठाकर ले जाता युवक

फोटो-09- चिकित्सालय की ओपीडी में बारिश के भरे पानी में बच्चों को गोद में उठाकर ले जाता युवक- फोटो : HARDOI

फोटो-04-  कलेक्ट्रेट में भरे पानी से निकलता वाहन

फोटो-04- कलेक्ट्रेट में भरे पानी से निकलता वाहन- फोटो : HARDOI

फोटो-05- पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में भरा बारिश का पानी

फोटो-05- पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में भरा बारिश का पानी- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed