फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Unknown vehicle collision killed bike rider follower

अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार फॉलोवर की मौत

Wed, 04 May 2022 04:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 04:30 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Unknown vehicle collision killed bike rider follower
फोटो-20- पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठी परिजन महिलाएं - फोटो : HARDOI
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र में सीतापुर मार्ग पर गौराडांडा गांव के निकट मंगलवार देर रात शादी से वापस लौट रहे बाइक सवार फॉलोवर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना के बेहंदर गांव निवासी सूरज त्रिवेदी (42) पुलिस विभाग में फॉलोवर था। वह पुलिस लाइन में तैनात था। मंगलवार को वह बेनीगंज स्थित एक रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने गया था।
विज्ञापन

जहां से देर रात बाइक से घर लौट रहा था। टड़ियावां थाना क्षेत्र के गौराडांडा गांव के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी।

कुछ ही देर में परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने बताया कि मृतक के परिवार मेें पत्नी मंजू के अलावा तीन बच्चे हैं। एसओ राजदेव मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed