{"_id":"6255b24daeafe2025312494a","slug":"hardoi-news-two-including-the-injured-innocent-died-in-the-accident-hardoi-news-knp6907271143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में घायल,मासूम समेत दो ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में घायल,मासूम समेत दो ने तोड़ा दम
विज्ञापन
फोटो-06- मृतक हुसैन की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
हरदोई। सोमवार देर शाम गर्रा पुल के निकट बाइकों की भिड़ंत में मासूम समेत 6 लोग घायल हो गए थेे। घायलों को पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। यहां पर एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। जबकि अन्य घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां देर रात मासूम ने दम तोड़ दिया।
पाली थाना क्षेत्र के निजामपुर निवासी रहमान (28) की बहन शवा (30) की तबीयत खराब थी। सोमवार को वह बहन सहनीलम (26) के साथ बाइक से शवा की दवा लेने शाहाबाद गया था। देर शाम वह दवा लेकर लौट रहा था।
सहनीलम की गोद में उसका एक वर्षीय बेटा हुसैन भी था। रास्ते में पाली कस्बा के निकट गर्रा नदी पुल के पास सामने से दूसरी बाइक पर आए जमलापुर निवासी अरूण (20) की बाइक से उसकी बाइक भिड़ गई थी।
विज्ञापन
हादसे में रहमान, शवा, सहनीलम व हुसैन घायल हो गए थे, जबकि दूसरी बाइक पर सवार अरूण व उसका साथी अभिषेक (18) घायल हुए थे। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुुलिस ने घायलों को पीएचसी भेजा था। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया।
वहीं डॉक्टरों ने अन्य घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। जहां पर देर रात हुसैन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि अन्य घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मंगलवार को शहर कोतवाली पुलिस ने अभिषेक के शव का पोस्टमार्टम कराया।
10वीं का छात्र था अभिषेक
हादसे में जान गंवाने वाला अभिषेक 10वीं का छात्र था। उसके पिता लक्ष्मण प्रताप सेवानिवृत्त नलकूप कर्मी हैं। अभिषेक चार भाइयों में छोटा था। पिता के मुताबिक मंगलवार को उसका गणित का पेपर था। इसके पहले सोमवार की शाम हादसे में उसकी जान चली गई।

फोटो-07- मृतक अभिषेक की फाइल फोटो- फोटो : HARDOI

फोटो-08- रोती बिलखती मृतक अभिषेक की परिजन महिलाए- फोटो : HARDOI