फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Troubled farmer gave his life due to falling money from pocket

जेब से गिरे 20 हजार रुपये, किसान ने दे दी जान

Tue, 03 May 2022 05:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 05:15 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Troubled farmer gave his life due to falling money from pocket
फोटो-30- घटनास्थल पर मौजूद मृतक की पत्नी गंगा देई - फोटो : HARDOI
हरदोई। 15 दिन पूर्व जेब से 20 हजार रुपये गिरने से परेशान किसान ने सोमवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुुबह गांव के बाहर एक बाग में रस्सी के फंदे से उसका शव लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम केे लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम किरला निवासी जयपाल (49) खेती करता था। वह सोमवार की सुबह घर से निकला था। देर रात तक घर न आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं लगा।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह गांव से 500 मीटर दूरी पर स्थित राजेश्वर के बाग में रस्सी के फंदे से उसका शव लटका मिला। बाग की रखवाली कर रहे गनेश ने शव लटका देखा, तो उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी गंगादेई ने बताया कि 15 दिन पूर्व पति की जेब से 20 हजार रुपये गिर गए थे। जिससे परेशान होकर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे व एक बेटी है। पत्नी की सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि घटना में रुपये गिरने से परेशान होकर जान देने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed