{"_id":"62a1e504882b742a82193ff8","slug":"hardoi-news-theft-of-10-and-a-half-lakh-including-jewelry-and-cash-from-advocate-s-house-hardoi-news-knp7013644109","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता के घर से नगदी-जेवर समेत साढ़े 10 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता के घर से नगदी-जेवर समेत साढ़े 10 लाख की चोरी
विज्ञापन
फोटो-08- चोरी के बाद घर में खुली पड़ी अलमारी
- फोटो : HARDOI
हरदोई। निजी अस्पताल में भर्ती साली को देखने परिवार के साथ गए अधिवक्ता के कमरे का ताला खोलकर अलमारी से नकदी जेवर समेत साढ़े 10 लाख की चोरी हो गई।
पीड़ित ने मकान में किराये पर रहने वाले दंपती पर वारदात को अंजाम देकर भागने जाने का आरोप लगाया। घटना की सूचना पर पुलिस जांच कर रही है।
मोहल्ला सुभाष नगर निवासी हरीप्रसाद अधिवक्ता हैं। उन्होंने एक माह पूर्व मकान में एक दंपती को किराये पर रखा था। अधिवक्ता के मुताबिक उनकी साली शिवानी एक नर्सिंग होम में भर्ती हैं।
गुरुवार सुबह वह किरायेदार दंपती को घर की देखभाल करने की बात कहकर पत्नी और बच्चों को लेकर साली को देखने गए थे। कुछ देर बाद जब घर वापस आए, तो कमरे का ताला टूटा पड़ा था।
कमरे के अंदर अलमारी खुली और उसमें रखे 60 हजार रुपये नकद और 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेेवर गायब थे। किराये पर दिया कमरा बंद मिला और दंपती फरार थे।
विज्ञापन
पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें दंपती पर जेवर-नकदी चुराकर भागने का आरोप लगाया। कोतवाल ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।