फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,The young man gave his life after being cut from the train

ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान, सिर धड़ से अलग

Sat, 16 Apr 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,The young man gave his life after being cut from the train
बेहटागोकुल। शनिवार को रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ट्रेन को आता देख पटरी पर लेट गया। आसपास के लोग जब तक उसे बचाने की कोशिश करते ट्रेन उसके ऊपर से निकल गई।
विज्ञापन

उसका सिर धड़ से अलग हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कर परिजन से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने बेटे के काफी समय से बीमार होने की बात कही है।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर पश्चिम में डाउन रेलवे लाइन पर शनिवार सुबह एक 22 वर्षीय युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन आते देख युवक अचानक पटरियों पर लेट गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, ट्रेन की चपेट में आकर युवक का सिर धड़ से अलग हो गया है।
पुलिस ने युवक की पहचान के लिए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की। शाम पांच बजे मझिला थाना क्षेत्र के एलिमपुर निवासी रामरतन ने युवक की पहचान अपने बेटे आदेश के रूप में की।
बताया कि वह एक माह से बीमार था। सुबह घर से टोडरपुर दवा लेने जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वापस नहीं आया। वह एक वाटस एप ग्रुप पर हादसे की सूचना पर यहां पहुंचे हैं।

प्रभारी थाना इंचार्ज हरिशंकर वर्मा ने बताया कि युवक के पिता ने किसी भी आरोप से इंकार किया है। इधर लोगों में चर्चा है कि आदेश की एक वर्ष पहले शादी पंडितपुरवा में हुई थी। दो दिन पहले वह पत्नी को लेने ससुराल गया था। जहां पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, पत्नी साथ में नहीं आई थी। इसके बाद से युवक परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed