फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,The vehicle hit the bike, the worker died

वाहन ने बाइक में टक्कर मारी, मजदूर की मौत

Sun, 12 Jun 2022 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,The vehicle hit the bike, the worker died
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के हरदोई-लखनऊ मार्ग पर वाहन ने बाइक सवार मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा। जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव धतनखेड़ा निवासी सुशील (42) गुरुग्राम स्थित मारुति कंपनी में मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले वह गांव आया था। शनिवार की शाम वह बाइक से खजुरमई तिराहे की तरफ गया था।
विज्ञापन

वहां से देर शाम लौट रहा था। तिराहे के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सुशील बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरा। हेलमेट न लगाए होने के कारण उसके सिर में चोट आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल की जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना देकर उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया।
सुशील ने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने रविवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed