{"_id":"6256c95b56614d3d2d6c35cc","slug":"hardoi-news-the-pickup-going-to-the-mundan-ceremony-overturned-13-injured-hardoi-news-knp6909090132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंडन संस्कार में जा रही पिकअप पलटी, 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंडन संस्कार में जा रही पिकअप पलटी, 13 घायल
विज्ञापन
फोटो-13- पलटा पड़ा पिकप डाला
- फोटो : HARDOI
हरियावां। थाना क्षेत्र के हरदोई-पिहानी मार्ग पर जतुली ग्राम के पास बुधवार दोपहर मुंडन संस्कार कराने आ रहे परिवार की पिकप का टायर फट गया।
जिससे पिकप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे मेें गाड़ी में सवार बच्चों समेत 13 लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
लखीमपुर के मोहम्मदी थाने के ग्राम तेंदुआ निवासी आकांक्षा (5) का मुुंडन था। बुधवार दोपहर उसे लेकर परिजन पिकप से मुंडन कराने हरदोई स्थित बाबा मंदिर आ रहे थे। पिकप में परिवार की महिलाओं व बच्चों समेत 18 लोग सवार थे।
रास्ते में हरियावां थाना क्षेत्र में हरदोई-पिहानी मार्ग पर जतुली गांव के निकट तेज रफ्तार पिकप का बाएं साइड का पिछला टायर फट गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद पिकप में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने राहगीरों की मदद से पिकअप के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में मनदीप (7 ), रमेश (20), वर्षा 20, ओंकार (44), मैना (45), कांती (30), विजय (12), चांदनी (16), शिवानी (10 ), रमेश 15, जूली (25), रोहित (22 ), सत्यवती (25) गंभीर रूप से घायल हो गए।
जबकि अन्य लोगों मामूूली चोटें आईं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने नौ लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ अनिल सक्सेना ने बताया कि टायर फटनेे से हादसा हुआ है। घायलों के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।