फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,The farmer shot himself in the dispute over the partition

संपत्ति बंटवारे के विवाद में किसान ने खुद को मारी थी गोली

Wed, 13 Apr 2022 05:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 05:12 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,The farmer shot himself in the dispute over the partition
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुरीदापुर मेें मंगलवार की गोली लगने से हुई युवक की मौत की गुत्थी सुलझ गई है। पिता-भाई से संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में युवक ने खुद को गोली मारी थी। पुलिस ने तमंचा बरामद कर मृतक के खिलाफ आर्म्स एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम मुरीदापुर निवासी राजकुमार (42) खेती करता था। मंगलवार देर शाम गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। मृतक के बेटे आकाश के मुताबिक पिता दो भाई थे।
उसकी दादी की मौत के बाद से पिता का बाबा वीरेंद्र व चाचा अशोक से संपत्ति के बंटवारेे को लेकर विवाद चल रहा था। बाबा सारी संपत्ति चाचा के नाम करने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन

इस बात को लेकर आए दिन विवाद हो रहा था। मंगलवार की शाम इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद पिता ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। परिवार के दीपक उन्हें सीएचसी लेकर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। बुधवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने में गोली लगने से मौत होने की पुुष्टि हुई है।

कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। घटना में प्रयुक्त तमंचा घर के पास छप्पर से बरामद कर लिया गया है। मृतक के खिलाफ आर्म्स एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed