फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,The dead body of the young man who came to the in-laws' house was found hanging

ससुराल गए युवक का शव फांसी पर लटका मिला

Sun, 15 May 2022 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,The dead body of the young man who came to the in-laws' house was found hanging
फोटो-25- मृतक सुमित की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के हरदोई रोड स्थित श्मशान घाट के पास रविवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। कुछ दिन पहले ही वह पत्नी के साथ ससुराल आया था। मृतक के पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस का तहरीर दी है।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तलौली निवासी सुमित (28) की 8 मई को पत्नी अर्चना के साथ ससुराल ग्राम रिठवे थाना कासिमपुर आया था। उसके साले की आज बरात जानी थी।
विज्ञापन

मृतक के भाई आशीष ने बताया की 13 मई को भैया-भाभी अर्चना, साले नान्हे के साथ शादी का सामान लेने संडीला आए थे। जहां भैया और भाभी के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद सुमित ने फोन करके उसे बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संडीला पहुंचने पर सुमित ने उसे बाइक और अपना फोन पर्स आदि दिया था। यह भी कहा कि अर्चना को रिठवे छोड़कर घर आ जाएंगे। इसके बाद से न तो घर आए न तो ससुराल गए।
काफी खोजबीन की गई, लेकिन भाई का पता नहीं चला। रविवार सुबह संडीला में रहने वाले एक रिश्तेदार से सूचना मिली कि रामतारा श्मशान घाट के पास उनका शव एक पेड़ पर लटका मिला है।

कोतवाल वेनीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के पिता राज बहादुर ने ससुरालियों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-26- रोते बिलखते मृतक के परिजन

फोटो-26- रोते बिलखते मृतक के परिजन- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed