{"_id":"6260053dcf4215488601a7a7","slug":"hardoi-news-teenager-and-young-man-hanged-himself-hardoi-news-knp692192394","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी और युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी और युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
हरदोई। अलग-अलग थाना क्षेत्र में एक युवक व एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से पूछताछ के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन ने आरोप से इंकार किया है।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के नारापुरवा के मजरा अहिरोरी निवासी बुद्धी लाल (34) मंगलवार सुबह खेत से भूसा उठाने की बात कह कर घर से निकला था। इसके बाद घर वापस नहीं लौटा।
इस दौरान खेतों की तरफ पहुंचे परिजन ने उसका शव भोलू सिंह के बाग में फांसी पर लटका देखा। मौके पर पहुंचे परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बुद्घी लाल शराब का लती था। वह दिन भर नशे में रहता था। परिजन ने आत्महत्या का कारण पता होने से इंकार किया है। घटना के बाद से पत्नी कुसुमा का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।
दूसरी घटना, बघौली थाने के करीमनगर बजरिया में हुई। यहां शिवराम गुप्ता की पुत्री प्रीति गुप्ता (17) ने बुधवार को कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजन ने आरोप से इंकार किया है। उनका कहना है कि वह मानसिक तौर पर बीमार थी।
काफी इलाज कराया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।