फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Suspicious death of young man in in-laws' house

ससुराल में युवक की संदिग्ध हालत में मौत

Sat, 14 May 2022 05:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Suspicious death of young man in in-laws' house
फोटो-02- मृतक अरुन सिंह की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के बिलसर गांव में ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने पत्नी व ससुरालियों पर उसकी पिटाई कर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के कांट थाने के गिरधरपुर उड़ेला गांव निवासी अरुण (25) दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। पचदेवरा थाने के बिल्सर गांव में उसकी ससुराल है। दो माह से उसकी पत्नी पिंकी मायके में थी।
विज्ञापन

11 मई को अरुण दिल्ली से ससुराल आया था। जहां पर शुक्रवार देर रात उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पर मृतक के पिता और अन्य परिजन गिरधरपुर उड़ेला आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता ने बताया कि बेटे के शरीर पर चोट के निशान थे। उन्होंने पत्नी व बेटे के ससुरालियों पर उसकी पिटाई कर जहर खिलाने का आरोप लगाया।
मृतक की शादी को चार साल हुए थे। उसका एक बेटा भी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-03- पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतका के परिजन

फोटो-03- पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतका के परिजन- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed