{"_id":"609aabc58ebc3ec35d055b04","slug":"hardoi-news-sun-one-degree-mercury-cracklings-hardoi-news-knp6277561151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज के तेवर हुए कड़क, एक डिग्री और चढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज के तेवर हुए कड़क, एक डिग्री और चढ़ा पारा
विज्ञापन
हरदोई। सूरज के तेवर हैं कि कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को एक बार फिर सूरज के तेवर इतने कड़े हो गए कि पारा एक डिग्री और चढ़ गया। जिसके बाद इंसान तो इंसान बेजुबान तक छांव तलाशने लगे। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि जिस तरह से तपिश बढ़ रही है बारिश के आसार कभी भी बन सकते हैं।
मंगलवार सुबह आसमान पर हल्की बदली रही। इस दौरान लोगों को तपिश से काफी राहत मिली। छत से लेकर लोग सड़क पर टहलते दिखाई दिए। इसके बाद सूरज खिलते ही तपिश ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया।
दोपहर होते-होते मौसम इतना गर्म हो गया कि लोगों को गर्मी का अहसास हो गया। जनमानस ही नहीं बल्कि पशु पक्षी भी बेहाल हो गए और छांव की तलाश में इधर उधर भटकते दिखाई दिए।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार तक बारिश के पूरे आसार बने हुए हैं। कभी बारिश होने के बाद मौसम सुहाना हो सकता है।