फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Somewhere waiting for the line and somewhere the need for pillars

कहीं लाइन का इंतजार तो कहीं खंभों की दरकार !

Mon, 30 May 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Somewhere waiting for the line and somewhere the need for pillars
फोटो-11- हर्ष नगर में बांस बल्ली के सहारे बिजली केबिल । - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहरी एवं ग्रामीण विद्युतीकरण के लिए बीते वर्षों में कई योजनाएं आई। इसमें करोड़ों खर्च हो गए लेकिन शहर सहित कई गांवों में सालों से विद्युत लाइन और खंभे लगने का इंतजार अभी बाकी है।
विज्ञापन

हालत ये है कि कहीं खंभे लग गए तो लाइन नहीं खींची गई। कहीं खंभे नहीं लगे तो बांस और बल्ली की जुगाड़ व्यवस्था के सहारे घर रोशन हो रहे हैं।
विद्युत विभाग के नियमों पर नजर डालें, तो कहीं भी विद्युत कनेक्शन तभी दिया जा सकता है। जब पास में विद्युत लाइन हो, इसके साथ ही प्रति खंभे के बीच की दूरी 40 मीटर हो।
विज्ञापन

मगर विभाग के जिम्मेदार जब बेखबर हो तो फिर लोग तो जुगाड़ से काम चलाएंगे। यह जुगाड़ दुर्घटनाओं की आशंका का कारण बना हुआ है और लोग भी मानते है कि जब कनेक्शन लिया था तो सोचा था कि बाद में लाइन खंभा हो जाएगा मगर कई साल बीत गए और सरकार ने सुधि नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस - 1 - मोहल्ला हर्ष नगर
- झबरा पुरवा में मुख्य मार्ग के बाद कई गलियों में बिजली की लाइन नहीं खींची गई है। कुछ गलियों में खंभे है मगर लाइन नहीं तो कहीं खंभे भी नहीं लगे हैं। जिसके चलते लोगों को नजदीक के जिस खंभे से लाइन जुड़वाने में जुगाड़ लग गया। वहां से केबल को घर तक लाने के लिए बांस बल्ली लगवा लिए। यहां रहने वाले गुड्डू ने बताया कि कई साल हो गए हैं बांस के सहारे बिजली केबल पड़ी है। पता नहीं कब यहां लाइन खींची जाएगी।
केस- 2- मोहल्ला आशानगर
- यहां की गलियों में खंभे तो लगे है मगर विद्युत लाइन नहीं खींची गई। इस कारण लोगों ने काफी दूर से बिजली केबल लाकर घरों को रोशन कर रहे हैं। यहां बांस बल्ली के सहारे केबल लाए हैं। स्थानीय प्रमोद सिंह, रमेश कुमार ने बताया कि 10 साल से अधिक समय हो गया है। खंभे लगे है मगर विद्युत लाइन नहीं डाली गई है।
केस - 3 - मोहल्ला कन्हईपुरवा
यहां घरों तक बिजली की रोशनी लाने के लिए लोगों ने जुगाड़ से बिजली केबल को बांस बल्ली पर रोक रखा है। स्थानीय आशाराम एवं परवेज ने बताया कि विभाग के विद्युत लाइन डालने का इंतजार करते तो अभी तक घर तक लाइट न आ पाती। क्या करें रोशनी के लिए जुगाड़ से ही लोग काम चला रहे है।

वर्जन
सभी विद्युत वितरण खंड कार्यालयों से रिपोर्ट तलब करेंगे कि किन क्षेत्रों में खंभे हैं मगर लाइन नहीं है। जहां लाइनों की आवश्यकता है। रिपोर्ट आने के बाद उन क्षेत्रों प्रस्ताव तैयार करके खंभे लगवाने के साथ ही लाइन डलवाने का काम कराया जाएगा। - सुरेश चंद्र, अधीक्षण अभियंता

फोटो-12- आशा नगर में बांस के सहारे बिजली के केबिल ।

फोटो-12- आशा नगर में बांस के सहारे बिजली के केबिल ।- फोटो : HARDOI

फोटो-13- कन्हई पुरवा में बांस के सहारे लटके बिजली केबिल

फोटो-13- कन्हई पुरवा में बांस के सहारे लटके बिजली केबिल- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed