{"_id":"628fa1f715119b6bcb1c66d3","slug":"hardoi-news-shopkeepers-objected-to-removal-of-tin-shed-hardoi-news-knp6989775176","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीन शेड हटाने पर दुकानदारों ने जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीन शेड हटाने पर दुकानदारों ने जताई आपत्ति
विज्ञापन
फोटो-29- पुलिस चौकी में दुकानदारो के साथ बैठक करते नोडल अधिकारी तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी, ईओ संध्य?
- फोटो : HARDOI
गोपामऊ। नगर में गुरुवार को तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी ने पुलिस चौकी से पिसावां रोड और हरदोई रोड के आसपास के दुकानदारों से नाला के बाहर तक पड़े टिन शेड हटाने के निर्देश दिए। इस पर पिसावां रोड के दुकानदारों ने अतिक्रमण स्वयं हटा लिया।
कुछ दुकानदारों ने अपनी हद में शेड पड़ा होने की बात कह कर आपत्ति जताई। इस पर तहसीलदार ने सभी दुकानदारों के साथ पुलिस चौकी में बैठक की। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि नाले के ऊपर कोई अतिक्रमण नहीं करेगा न ही सामने टिन शेड लगाएगा।
कहा अगले महीने प्रभारी मंत्री का दौरा प्रस्तावित है। इससे पहले अतिक्रमण हट जाना चाहिए। बैठक में आए दुकानदार जगदीश भारद्वाज, प्रकाश, पप्पू मिश्रा, सूरज अवस्थी, शकील खान आदि का कहना है इससे पहले भी अतिक्रमण अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
उसमें सरकारी नाला को सीमा बना दिया गया था कि इसके आगे अतिक्रमण नहीं होगा। बैठक में ईओ संध्या मिश्रा, कोतवाल राजदेव मिश्रा, चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह रहे।