{"_id":"6255aeb9d4f0e15f7a27cd4c","slug":"hardoi-news-road-from-barolia-to-kusumkhor-will-be-widened-soon-mla-hardoi-news-knp6906997123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरोलिया से कुसुमखोर तक जल्द चौड़ी होगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरोलिया से कुसुमखोर तक जल्द चौड़ी होगी सड़क
विज्ञापन
सांडी। जल शक्ति मंत्रालय की 384 लाख रुपये की बाढ़ नियंत्रण योजना पर काम शुरू हो गया है। मंगलवार को योजना का शिलान्यास विधायक मानवेंद्र सिंह रानू ने फीता काटकर किया। विधायक ने कहा कि इसके अलावा बरोलिया से कुसुमखोर तक की सड़क भी जल्द चौड़ी कराई जाएगी।
सांडी ब्लाक के ग्राम मोहद्दीनपुर में गरुड़ गंगा (गर्रा) नदी है। इस गांव में सोमवार को सवायजपुर विधायक ने जल शक्ति मंत्रालय की बाढ़ से होने वाली तबाही को रोकने के लिए 384 लाख की परियोजना का शिलान्यास किया।
बताया कि इस योजना से नदी के किनारे स्थिति गांवों छितरामऊ, मानीमऊ, बरोलिया, भट्योली व नोनखारा में बाढ़ से होने वाली कटान बचेगी। सरकार सांडी क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
जिसमें रेल लाइन के साथ गंगा एक्सप्रेसवे के बाद 384 लाख की परियोजना भी चालू की है। शारदा नहर विभाग के अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार गौतम ने बताया कि परियोजना को बारिश से पहले पूरा करने का लक्ष्य है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य जयदेवी राजपूत, ब्लाक प्रमुख अनिल राजपूत, मदनपाल राजपूत, रजनीश त्रिपाठी मौजूद रहे।