{"_id":"62925b7a0f7e134f5430e3cf","slug":"hardoi-news-private-hospital-s-security-personnel-dies-due-to-electrocution-hardoi-news-knp6993802136","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल में सुरक्षाकर्मी की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल में सुरक्षाकर्मी की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
संडीला। कस्बा में हरदोई-लखनऊ मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल शनिवार की शाम कूलर में पानी भरते समय सुरक्षाकर्मी को करंट लग गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर उसे सीएचसी रेफर कर दिया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गंगाखेड़ा निवासी शमशाद (52) निजी कंपनी का सुरक्षाकर्मी था। वह संडीला कस्बा में हरदोई-लखनऊ मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में ड्यूटी कर रहा था। शनिवार की शाम वह अस्पताल परिसर में रखे कूलर में पानी डाल रहा था।
इस दौरान कूलर में करंट उतरने से शमशाद चपेट में आ गया। कर्मचारियों ने स्वीच बंद कर उसे कूलर से अलग किया। अस्पताल के डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कर्मचारी उसे सीएचसी लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल कर्मियों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर आ गए।
परिजनों ने बताया कि मृतक के चार बेटे व चार बेटियां हैं। परिजनों ने आरोप से इंकार किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।