फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news, Outgoing SP president and workers clashed over the chair

hardoi news, कुर्सी को लेकर भिड़े निवर्तमान सपा अध्यक्ष और कुलदीप यादव

Fri, 08 Jul 2022 06:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 06:03 PM IST
विज्ञापन
hardoi news, Outgoing SP president and workers clashed over the chair
फोटो-18- सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे कुलदीप यादव - फोटो : HARDOI
हरदोई। समाजवादी पार्टी की इकाइयां भंग चल रही हैं। इसके चलते सभी पदाधिकारी निवर्तमान हो चुके हैं। इसके बाद भी कुर्सी को लेकर आपसी रंज एवं तंज थमता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से सपा में गुटबाजी की चर्चा है। गुटबाजी के चलते संगठन में अनुशासन किस स्तर पर आ गया है। इसका नजारा शुक्रवार को सपा कार्यालय में तब दिखाई दिया।
विज्ञापन

जब सपा कार्यकर्ता कुलदीप यादव जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठ गए। उनके कुुर्सी पर बैठने पर जब कुछ लोगों ने सवाल किया। तो उन्होंने कहा कि इकाई भंग चल रही है ऐसे में कुर्सी का कोई महत्व नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात की जानकारी जब निवर्तमान जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा को हुई तो वे कार्यालय पहुंचे और उन्होंने कुर्सी छोड़ने को कहा। इस पर कुलदीप ने कुर्सी छोड़ने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में खूब कहा सुनी हुई ।
पूरे मामले को लेकर निवर्तमान जिलाध्यक्ष के खेमे के लोगों में रोष है। जबकि कुछ लोगों का मानना है कि कुुर्सी पर बैठने को लेकर किसी सोची समझी रणनीति के तहत मामला बनाया गया है।
इससे संगठन में गुटबाजी के संकेत मिले हैं। पूरे मामले को लेकर पार्टी हाईकमान के स्तर से क्या कार्रवाई होगी और इकाई गठन को लेकर क्या परिदृश्य बनेगा यह आने वाला समय बताएगा, फिलहाल मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी जरूर बढ़ गई है।
निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ चुका कुलदीप
वर्ष 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में कुलदीय बिलग्राम विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। कुलदीप के मुताबिक वह 2012 में सपा से जुड़े थे। कुछ माह पहले उनकी नेताजी मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात हुई थी। उन्होंने यहां की स्थिति के बारे में दोनों ही नेता को अवगत कराया था।
इसके बाद उनको आश्वासन मिला था कि वह पार्टी कार्यालय पर जाकर सदस्यता अभियान चलाएं। अब कोई भी जिलाध्यक्ष नहीं रहा है। उन्होंने जितेंद्र वर्मा के साथ कोई बदसलूकी नहीं की है, बल्कि वह बैठकर वहां पार्टी का काम कर रहे थे।
जितेंद्र वर्मा आए और उनसे झगड़ने लगे। वह उनके पांच हजार रुपये और हरदोई बार एसोसिएशन का कार्ड छीन ले गए हैं। जितेंद्र वर्मा अभी कार्यालय में बैठकर अपनी गंदी राजनीति को बढ़ावा देना चाहते हैं। इनके किसी भी पद पर रहने की पुष्टि नहीं हुई है।

जिलाध्यक्ष बोले
निवर्तमान जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर कुलदीप यादव बैठे हुए थे, मना करने पर वह केडी यादव से भिड़ने लगे। कहा कि ये घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। पूरे मामले की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed