फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news, Near the police station, the girl was molested by the mob, beaten up by the mob

hardoi news, थाने के पास युवती को शोहदे छेड़ा,भीड़ ने की पिटाई

Tue, 05 Jul 2022 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
hardoi news, Near the police station, the girl was molested by the mob, beaten up by the mob
फोटो-25- आरोपी युवक की पिटाई करते लोग - फोटो : HARDOI
पाली। थाने से पास मंगलवार दोपहर अपनी दादी और मां के साथ बाजार आई युवती के साथ शोहदे ने छेड़छाड़ की। युवती के शोर मचाने पर भाग रहे शोहदे को भीड़ ने पकड़कर पीट दिया।
विज्ञापन

इस पूरी घटना से पुलिस अंजान बनी रही। काफी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पीड़िता से पूछने पर उसने कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपनी दादी और मां के साथ मंगलवार दोपहर पाली बाजार आई थी। वह थाने के पास पैदल जा रही थी। इस दौरान एक शोहदा पीछे से आया और उसका दुपट्टा खींचकर छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे दौड़ाया। इस पर शोहदा भागने लगा। भीड़ ने उसे दौड़ाकर भगवंतपुर स्थित उपकेंद्र के पास पकड़ लिया।
इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने शोहदे की लात-घूसों से जमकर पीटा। घटना के आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ के चंगुल से उसे छुड़ाया। पुलिस उसे थाने लेेेेकर आ गई।

थाने में युवती ने परिवार का हवाला देकर कार्रवाई कराने की बात से इंकार कर दिया। प्रभारी एसओ बीएन शुक्ल ने बताया कि लड़की कार्रवाई नहीं चाहती है। पुलिस फिर भी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed