बावन। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बावन सीएचसी में स्वास्थ्य मेला का राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने शुभारंभ किया। राज्यमंत्री व सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने लाभार्थियों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
शिविर में मरीजों की जांच कर दवाओं का वितरण किया गया। राज्यमंत्री ने 5 क्षय रोगियों को गोद लिया, 45 अन्य रोगियों को भी पोषण पोटली किट दी।
राज्यमंत्री ने सरकार की मंशा अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों से अपील की। यहां ब्लॉक प्रमुख पति धर्मेंद्र सिंह, देश दीपक दीक्षित, आचार्य राम शंकर मिश्र, एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. पंकज मिश्र, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन, बीडीओ एसएन राम, बीईओ इंद्र प्रताप रहे।