{"_id":"6263e4a2ffac0d355a6911b3","slug":"hardoi-news-married-woman-s-body-found-hanging-from-tree-accused-of-murder-hardoi-news-knp6927462146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
बघौली। 11 माह पहले शादी करके लाई गई विवाहिता का शव शनिवार सुबह नीम के पेड़ पर लटका पाया गया। विवाहिता के पिता का आरोप है कि ससुरालियों ने उसकी बेटी की हत्या करने के बाद शव पेड़ से लटका दिया है।
यह भी आरोप है कि ससुराली उसे शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उधर, ससुराली का कहना है कि रिंकी शौच के लिए घर से निकली थी। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
बेनीगंज कोतवाली के गरई गांव निवासी गौरी शंकर ने 11 महीने पहले अपनी 20 वर्षीय बेटी रिंकी की शादी बघौली थाने के मढ़िया मजरा हड़हा निवासी नीरज के साथ की थी।
विज्ञापन
गौरी शंकर का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में सोने की चैन व बाइक की मांग की जा रही थी। इसके लिए रिंकी को ससुराल वाले आए दिन मारते-पीटते रहते थे।
उनका आरोप है कि शनिवार की सुबह उसकी बेटी को मारपीट कर गांव के बाहर नीम के पेड़ से फांसी पर लटका दिया गया। ससुराल वालों का कहना है कि रिंकी सुबह शौच के लिए गई थी।
उसी बीच उसने रस्सी से नीम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल सोमपाल गंगवार ने बताया कि मृृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।