फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,little change,could not,provide relief,heat increased

...कुछ देर की बदली भी न दे सकी राहत, तपिश बढ़ी

Sat, 15 May 2021 10:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,little change,could not,provide relief,heat increased
हरदोई। शनिवार को एक बार फिर तपिश ने ऐसा जोर मारा कि पारा शुक्रवार की अपेक्षा एक डिग्री और ऊपर आ गया। हालांकि दिन में कई बार बदली छाई पर ज्यादा देर राहत न दे सकी। मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना व्यक्त की कि मंगलवार को बारिश के आसार है जिससे मौसम पलटते दिखाई देगा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह उमस भरी रही, आसमान पर बदली रही पर उमस जोर मारती रही। धूप निकलने के बाद तो जैसे ऐसी तपिश बढ़ी कि लोग घर में अपने अपने सामर्थ्य के अनुसार संसाधनों का प्रयोग करने को विवश रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा जो कोरोना कर्फ्यू में ही किसी कार्य से बाहर निकलने को विवश रहे। वह छाता, गमछा या चश्मे आदि का प्रयोग करके ही निकले। यही नहीं तपिश से राहत दिलाने के लिए कुछ स्थानों पर गन्ने के रस आदि के ठेले भी दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसको पीकर लोग गर्मी से राहत महसूस करते रहे। इधर मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रिकार्ड किया गया।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रिकार्ड किया गया था। अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ गया। उन्होंने बताया कि दिन में कुछ देर बदली रही लेकिन बहुत अधिक राहत नहीं मिल सकी।

मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि बदली व बारिश मौसम का मिजाज बदलेगी। उन्होंने बताया कि रविवार को तापमान कुछ और ऊपर जाएगा। उसके बाद सोमवार को बदली छाने के बाद राहत मिलेगी। सोमवार रात या मंगलवार को अच्छी बारिश के आसार हैं। जिसके बाद दो से तीन दिन राहत मिलने की उम्मीद है।
यह रह सकता संभावित तापमान
दिन अधिकतम तापमान
रविवार 40 डिग्री
सोमवार 37 डिग्री
मंगलवार 31 डिग्री
बुधवार 33 डिग्री
गुरुवार 35 डिग्री
शुक्रवार 36 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed