फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,list of closed,shutter,shop made,from inside

...बंद शटर के अंदर रहे दुकानदार, बाहर खटखटाती रही पुलिस

Sat, 15 May 2021 10:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,list of closed,shutter,shop made,from inside
हरदोई। कोरोना कर्फ्यू में नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर पालिका और पुलिस टीम सक्रिय हो गई। सिनेमा रोड पर दिन में कई बार पुलिस ने अंदर से बंद शटर वाली दुकानों को टटोला और उनके नाम रजिस्टर पर दर्ज किए।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ ने शनिवार के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी दुकानदार दुकानों को अंदर से बंद करके या दुकानों के बाहर मोबाइल नंबर लिखकर सामान बेच रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानों में सामान मिलने की चर्चा होने से दुकानों के बाहर भी भीड़ होने लगी है। इसकी खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस और नगर पालिका की टीम सक्रिय रहीं।
नगर पालिका ईओ रविशंकर शुक्ला का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि पुलिस को लगाया गया है। रजिस्टर तैयार करवाया जा रहा है। आला अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शटर बंद है तो क्या आप आइए...
हरदोई। शनिवार की दोपहर 12 बजे। रेलवेगंज में दुकानों के शटर तो बंद रहे, लेकिन दुकान के बाहर कुछ कर्मी खड़े रहे जो ग्राहकों के आते ही उनको गैलरी में दूसरे रास्ते से दुकान के अंदर ले जाते रहे। कुछ इस तरह की प्रक्रिया वे भी अपनाते रहे, जिनकी दुकानें घरों में ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed