{"_id":"62a4cb80db1942736b3e3ae3","slug":"hardoi-news-left-in-maternal-house-after-beating-wife-report-hardoi-news-knp70183381","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की पिटाई कर पति ने मायके में छोड़ा,रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की पिटाई कर पति ने मायके में छोड़ा,रिपोर्ट
विज्ञापन
हरदोई। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पिटाई कर पत्नी को मायके में छोड़ दिया। बेटी के ससुरालियों की कार्यशैली से परेशान पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने महिला के पति समेत चार तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
हरियावां के गांव कुरसैली निवासी वीरेश ने दी तहरीर में बताया कि उसने बेटी शैलेंद्री की शादी एक वर्ष पहले हरपालपुर के बढैंयनपुरवा निवासी अंकित के साथ की थी। शादी में सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था।
इसके बावजूद बेटी के ससुराली दहेज की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर कुछ दिन पहले दामाद बेटी को पीटने के बाद घर पर छोड़ गया था।
विज्ञापन
इसके बाद से दामाद आए दिन फोन करके बेटी को गाली देने के साथ ही जानमाल की धमकी दे रहा है। वह दामाद और उसके परिवार के लोगों की हरकत से तंग आ चुका है।
एसओ कौशल किशोर यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अंकित, उसके पिता उमेश, मां अरुन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।