फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Justice for three months

सम्पूर्ण समाधान: अधिकारी कहकर चले जाते, मातहत भूल जाते...

Sat, 21 May 2022 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Justice for three months
फोटो-21- सवायजपुर मे समाधान दिवस पर लोगों की समस्या सुनते डीएम और एसपी - फोटो : HARDOI
सवायजपुर। डीएम साहब, तीन माह से अपनी फसल पाने के लिए अफसरों की चौखट के चक्कर काट रहा हूं। अभी तक न्याय नहीं मिला। यह गुहार हरपालपुर ब्लाक के मिरगावां निवासी राहुल ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में लगाई।
विज्ञापन

बताया कि अरवल थाना क्षेत्र के डिडवन गांव में उसकी खेती है। तीन माह पूर्व दबंग खेत में बोई सरसों की फसल काट ले गए थे। अभी तक थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। डीएम ने एसडीएम को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम अविनाश कुमार ने की। यहां 109 शिकायतें अधिकारियों को मिलीं, जिनमें से केवल पांच का ही निस्तारण मौके पर हो सका। प्राप्त शिकायतों में राजस्व की सर्वाधिक 70, पुलिस की 12, विकास कार्यों और विद्युत विभाग की चार-चार, समाज कल्याण की दो तथा 12 शिकायतें अन्य विभागों की रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के सामने एक मामला थाना पाली की ग्राम पंचायत चकौती का आया। यहां की वृद्धा रामकली ने बताया उसके खेत पर कुछ लोगों ने दो सालों से जबरिया कब्जा किया हुआ है।
समाधान दिवस में दो बार गुहार लगाने के बाद भी उसकी भूमि से उन लोगों का कब्जा नहीं हटाया गया। वह कब्जा पाने के लिए भटक रही है। इस पर डीएम ने पैमाइश करा कर अवैध कब्जा हटवाने और पट्टाधारक का कब्जा दिलाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बार-बार कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। डीएम ने निर्देश दिए कि शिकायती पत्र पर शिकायतकर्ता के हस्ताक्षर जरूर कराएं।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने थाना प्रभारियों को प्रतिदिन अपने क्षेत्र में पैदल गश्त करने तथा अपराधियों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी, बीएसए वीपी सिंह, डीडी कृषि डॉ. नंदकिशोर, डीएसओ संजय पांडेय, समाज कल्याण अधिकारी राजमती, सीओ अशोक त्रिपाठी मौजूद रहे।
बिलग्राम संवाद प्रतिनिधि के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस में 47 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें छह का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम ने 41 प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध और गुणवत्तापरक निस्तारित के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।
संडीला संवाद प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम डीपी सिंह की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 31 शिकायतें आईं। 15 शिकायतें राजस्व संबंधी मामलों की थीं।

10 शिकायतें पुलिस से संबंधित और पांच अन्य मामलों की थी। यहां पांच शिकायतें अतिक्रमण से संबंधित भी प्रशासन को मिलीं। एसडीएम ने संबंधित विभागों को शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारिण कराने के निर्देश दिए। यहां सीओ महावीर सिंह व सभी विभागों के तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed