फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news, India made a separate identity in the world

hardoi news, भारत ने विश्व में बनाई अलग पहचान

Thu, 07 Jul 2022 05:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 05:42 PM IST
विज्ञापन
hardoi news, India made a separate identity in the world
हरदोई। महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रा नंद गिरि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने विश्व में अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन

यूक्रेन युद्घ के समय दुनिया ने इस बात को महसूस भी किया। भारत के कहने पर यूक्रेन और रूस दोनों ने आठ-आठ घंटे युद्ध विराम किया। भारत के छात्र जब यूक्रेन से निकल रहे थे, तो पाकिस्तान के छात्र भी जान बचाने के लिए भारत का झंडा हाथ में थामकर यूक्रेन से निकले थे। स्वामी जी और माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी गुरुवार को शहर के एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने आईं थी।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने स्कूल के मंच से मोदी सरकार की तारीफ में जमकर कसीदे कढ़े। कहा कि सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के पीछे प्रधानमंत्री की सोच बहुत व्यापक है। स्वच्छ वातावरण में ही हृदय पवित्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवित्र हृदय में ही धर्म का वास होता है और धर्म कभी द्वेष की भावना मन में आने नहीं देता। कहा कि देश और प्रदेश दो महान संतों के हाथ में है। संतों का जीवन दूसरों के लिए होता है।
दोनों विभूतियां अवतार हैं और देश का उद्धार करने आए हैं। कार्यक्रम को एमएलसी उमेश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, भाजपा के जिला प्रभारी प्रकाशपाल ने भी संबोधित किया।
यहां भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, शिक्षा प्रकोष्ठ के अनुराग मिश्र, पारुल दीक्षित, डीआईओएस वीके दुबे, बीएसए वीपी सिंह, स्कूल की प्रधानाचार्य कीर्ति सिंह, कनुप्रिया सिंह मौजूद रहीं।
सभी स्कूल सरकारी हो जाएं या सभी प्राइवेट
महामंडलेश्वर ने बेहतर शिक्षा के लिए सरकार को सुझाव दिया। कहा कि सभी सरकारी विद्यालय या तो निजी हाथों में दे दिए जाएं या फिर सभी प्राइवेट स्कूल सरकारी कर दिए जाएं। स्कूलों में भेदभाव खत्म होना चाहिए। प्राथमिक शिक्षा किसी भी देश की नींव होती है।

अब बंटवारा नहीं होगा, सभी धर्म इसे स्वीकार करें
महामंडलेश्वर ने देश में धार्मिक घटनाओं को अंजाम देने वालों को संदेश दिया कि अब देश का बंटवारा नहीं होगा। सभी धर्मों को इस देश में रहना है। कैसे रहना है, इसका रास्ता निकाला जाए। सभी धर्म इस बात को स्वीकार करें। दुनिया की ताकतें देश में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ना चाहती हैं, लेकिन हमें ऐसा होने नहीं देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed