{"_id":"628664bc5eb60b123c238425","slug":"hardoi-news-if-the-constable-bothers-then-tag-the-hardoi-police-and-complain-hardoi-news-knp6976710141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही करे परेशान तो हरदोई पुलिस को टैग करें शिकायत...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही करे परेशान तो हरदोई पुलिस को टैग करें शिकायत...
विज्ञापन
फोटो-14-पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में शामिल श्री वेणीमाधव विद्यापीठ इंटर कालेज की छात्राएं
- फोटो : HARDOI
हरदोई। एसपी राजेश द्विवेदी ने बेटियों को अपराधों से बचने और अपराधियों से लड़ने के टिप्स दिए। एक छात्रा के सवाल के जवाब में कहा कि पुलिस का सिपाही भी छेड़े तो उसका विरोध करें।
शिकायत करने के लिए सबसे तेज और आसान तरीका आपके मोबाइल में है। अपने मोबाइल से ट्वीटर पर एक शिकायत टाइप करें और हरदोई पुलिस को टैग कर शेयर कर दें। पुलिस का साइबर सेल इन शिकायतों पर लगातार नजर रखता है, तत्काल एक्शन लिया जाता है।
शहर के श्रीवेणी माधव विद्यापीठ इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में बेटियों को अपराधों से बचाव के लिए सजग किया गया।
विज्ञापन
एसपी राजेश द्विवेदी ने कॉलेज की छात्राओं को कानूनी हथियारों से आत्मरक्षा के टिप्स दिए और बेटियों के सवालों में छिपी जिज्ञासा को भी शांत किया।
10वीं की छात्रा काजल शर्मा ने पूछा कि क्या कानून सिर्फ आम आदमी के लिए ही है या पुलिस वालों को भी कानून का पालन करना है? एसपी ने जवाब दिया कि कानून का पालन करना आपका काम है और पालन करवाना पुलिस की ड्यूटी।
प्रियांशी ने कहा कि वह भी पुलिस बनना चाहती है, कैसे बने? स्काउट गाइड अंशिका गुप्ता ने कहा कि आईपीएस बनना ड्रीम है, कैसे बन सकती हूं? इस पर एसपी ने कहा कि आईपीएस के एग्जाम में भी स्कूली पाठ्यक्रम से पर्याप्त सवाल होते हैं, इसलिए फिलहाल जो पढ़ रही हैं उसे पूरी लगन से पढ़ें।
छात्रा वैशाली बाजपेई, वैष्णवी, गरिमा सिंह ने भी सवाल पूछे। पुलिस की पाठशाला में कॉलेज प्रबंधक मनोज अग्रवाल, प्रधानाचार्या गीता शुक्ला व रेनू सिंह रहीं।
बेटियों के सवालों में पुलिस भी घिरी...
पुलिस कप्तान के सामने बेटियों ने अपने सवालों से पुलिस व्यवस्था को भी कटघरे में खड़ा कर दिया। छात्रा गरिमा सिंह ने कहा कि एक गाड़ी वाला ऑटो वाले को पीटता रहा पास से निकल रहे पुलिस वाले ने ऑटो वाले को नहीं बचाया। ऑटो वाला मदद मांग रहा था तो सिपाही ने कहा खुद निपटो, मुझसे मतलब नहीं। क्या यह सही है? कक्षा 12 की छात्रा प्रियांशी सिंह ने कहा कि छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस से करते हैं तो पुलिस कहती है कि तुमने ही कुछ गलत किया होगा, ऐसा क्यों करती है पुलिस? 12वीं कक्षा की छात्रा अदीबा ने कहा कि चौराहे पर कुछ पुलिस वाले भी घूरकर देखते हैं, इशारे करते हैं, उनकी शिकायत कहां करें।
सेल्फी खींचकर चली गईं पुलिस वाली दीदी...
12वीं की छात्रा फिजा नाजिया का एक मासूम सवाल जिले भर में चल रहे एंटी रोमियो अभियान पर कटाक्ष बन गया। फिजा ने एसपी को बताया कि मंदिर के पास सिविल ड्रेस में दो पुलिस वाली दीदी मिलीं, उन्होंने कहा कि साथ में एक सेल्फी खिंचा लो। जब पूछा कि क्यों सेल्फी लेनी है तो उन्होंने कुछ बताया नहीं। मैं एक दीदी से पूछ रही थी, तभी दूसरी ने धोखे से सेल्फी खींच ली। फिर दोनों चली गईं, कुछ बताया भी नहीं...। इस पर एसपी ने कहा कि एंटी रोमियो टीम को टास्क दिया जाता है कि वह लड़कियों, छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा के टिप्स दें, लेकिन टीम के कुछ सदस्य शायद इस तरह से फोटो खिंचाकर ड्यूटी का कोरम पूरा कर रही हैं।
फेसबुक पर दोस्त बनाएं, लेकिन सावधानी से
साइबर क्राइम के प्रति छात्राओं को जागरूक करते हुए एसपी ने कहा कि फेसबुक पर लोगों से जुड़ें, दोस्त भी बनाएं, लेकिन सावधानी के साथ। कई बार आपका निजी डाटा फेसबुक से उठाकर साइबर क्राइम करने वाले तस्वीरों और वीडियो में छेड़छाड़ कर ब्लैकमेल करते हैं। इसके अलावा यदि किसी फोन कॉल पर आपसे बैंक एकाउंट का विवरण या एटीएम का पिन मांगा जाता है, तो बिल्कुल न दें। बैंक कभी भी गोपनीय विवरण फोन पर नहीं मांगता।
एसपी ने दिया ऑफर, एक दिन संभालें जिले का कानून...
एसपी ने छात्राओं को कानून व्यवस्था को करीब से समझने के लिए एक दिन जिले की कानून व्यवस्था संभालने का ऑफर दिया। कहा कि एक दिन के लिए एसपी, सीओ और एसओ की कुर्सियां संभालें और वहां आने वाले पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण करें। उन्होंने कॉलेज की छात्राओं को एक ही दिन में एसपी कार्यालय में सभी अधिकारियों के पदों की कुर्सियों पर बैठकर काम करने का ऑफर दिया।
सीओ सिटी ने दिए सड़क सुरक्षा के टिप्स
सीओ सिटी विनोद कुमार द्विवेदी ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा के टिप्स दिए। उन्होंने यातायात नियमों की जानकारी दी। कहा कि नियमों का पालन कर सड़क हादसों को कम किया जा सकता है। यातायात प्रभारी विनोद यादव ने छात्राओं से यातायात नियमों के पालन की अपील की।

फोटो-15- कक्षा 12 की छात्रा अदीबा- फोटो : HARDOI

फोटो-16-कक्षा 10 की छात्रा काजल शर्मा- फोटो : HARDOI

फोटो-17-कक्षा 12 की छात्रा गरिमा सिंह- फोटो : HARDOI

फोटो-13-पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बेटियों के सवालों के जवाब देते एसपी राजेश द्विवेदी- फोटो : HARDOI