फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,If the bridge is not there, the villagers hang the banner of not voting.

पुल नहीं तो वोट नहीं का ग्रामीणों ने टांगा बैनर

Mon, 24 Jan 2022 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,If the bridge is not there, the villagers hang the banner of not voting.
बेहन्दर। बालामऊ विधानसभा के बेहन्दर ब्लाक की ग्राम पंचायत कन्जोरा व बस्तीखेड़ा में रविवार को ग्रामीणों ने गांव से निकली साई नदी पर पुल को बनवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पहले बस्ती खेड़ा में नौशाहरा घाट पर साई नदी पर पुल बनवाया जाए। इसके बाद ही मतदान करेंगे। इन गांवों के ग्रामीणों का सई नदी पर पुल बनवाने की मांग का मुद्दा पिछलेे कई चुनावों में गर्म होता रहा है। इसके बाद भी अब तक उनकी यह मांग पूूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि ब्लॉक बेहन्दर की ग्राम पंचायत कन्जोरा के मजरा बस्ती खेड़ा के बाशिंदों ने रविवार को पुल नहीं तो वोट नहीं का नारा लिखे बैनर के पास खड़े होकर अपनी मांग बुलंद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती खेड़ा व कन्जोरा उन्नाव जनपद की सीमा के किनारे बसे हैं। यहां के बाशिंदों के अधिकतर के खेत उन्नाव जिले की सीमा में हैं। इसके चलते किसानों को खेतों में फसल काटने, बोने व देखरेख के अलावा उन्नाव जनपद के पड़ोस के गांवों में कई कार्यों के लिए रोजाना जाना पड़ रहा है।
इन लोगों को नदी के पानी से होकर जाना पड़ता है। प्रदर्शन करने वालों में राजू, अनिल, नीरज, रमाकांत, मुमताज, अमर अग्निहोत्री आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed