फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Hurt by the beating, the farmer hanged himself

पिटाई से आहत किसान ने फांसी लगाई

Mon, 09 May 2022 04:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 04:36 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Hurt by the beating, the farmer hanged himself
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में पिटाई से आहत किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह गांव के बाहर पेड़ में उसका शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने गांव के युवक पर पिटाई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कौंढा गांव निवासी छेदी (60) खेती करते थे। रविवार की शाम गांव के बाजार में एक युवक से उनका विवाद हो गया था। विवाद में युवक ने उनकी पिटाई कर दी थी। इसके बाद से वह घर नहीं गए।
विज्ञापन

देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं लगा। सोमवार की सुबह गांव से कुछ दूरी पर एक पेड़ में अंगौछे के फंदे से उनका शव लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के बेटे रामकेश ने गांव के युवक की पिटाई से आहत होकर पिता के खुदकुशी करने की बात कही।
मृतक के दो बेटे हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed