{"_id":"60abd9138ebc3efad14b9c32","slug":"hardoi-news-humidity-increase-with-heat-dust-mumps-hardoi-news-knp6300612126","type":"story","status":"publish","title_hn":"तपिश के साथ बढ़ी उमस, सड़कों पर दिखा धूल का गुबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तपिश के साथ बढ़ी उमस, सड़कों पर दिखा धूल का गुबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सोमवार को सुबह से ही पारा चढ़ा रहा। धूल के साथ चली हवाओं ने लोगों का दोपहर बाद सड़क पर निकलना दूभर कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी दिन प्रति दिन तापमान और चढ़ेगा जिसके बाद बढ़ी गर्मी लोगों को सताती नजर आएगी।
सुबह से सूरज निकलने और तपिश बढ़ने के बाद लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। हवा भी थमी रहने से उमस ने लोगों को सताने में कोई कोर कसर नहीं रखी।
दोपहर बाद तपिश ने ऐसा जोर पकड़ा कि लोग गर्मी से बिलबिला से उठे और मौजूद संसाधनों से गर्मी से निजात पाने का प्रयास करने लगे। दोपहर बाद धूल भरी तेज हवाओं के चलने का क्रम जारी रहा।
जिसको लेकर सड़क पर निकलने को विवश लोग इस अंधड़ से जूझते नजर आए। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 24 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मंगलवार को पारा 39 डिग्री तक पहुंचने के पूरे आसार हैं। उन्होंने बताया कि बढ़े पारे में गर्मी लोगों को और सताती नजर आएगी।