फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,High security number plate could not be installed even in 50 percent of vehicles

पचीस फीसदी वाहनों में भी नहीं लगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट !

Sat, 21 May 2022 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,High security number plate could not be installed even in 50 percent of vehicles
फोटो-23- एआरटीओ कार्यालय - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले में पंजीकृत वाहनों में लगभग सवा लाख वाहन ऐसे है जिनके पंजीयन नंबर के आखिरी अंक 0, 1, 2 और 3 है। इन वाहनों में 15 मई तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लगाया जाना था।
विज्ञापन

वाहन मालिकों को नंबर प्लेट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर इसे वाहनों में लगवाना था मगर अभी तक जिले में 50 फीसदी वाहनों में भी यह नंबर प्लेट नहीं लग सकी है

विभागीय अफसरों के अनुसार इन अंक वाले वाहनों का डाटा निकाला जा रहा है। इनकी डेट लाइन पूरी हो चुकी है ऐसे में चेकिंग के दौरान नियमानुसार पांच हजार का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि इन अंकों के आगे के अंकों के लिए अभी डेट लाइन तय हो चुकी है। सभी वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य है।
विभागीय आंकड़ों में जिले में लगभग 3 लाख 88 हजार वाहन पंजीकृत हैं। शासन के आदेश के अनुसार पंजीयन नंबर के लास्ट के 0, 1, 2, 3 अंक वाले वाहन के मालिकों को 15 मई तक के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की डेट लाइन तय थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय लोगों के अनुसार इन अंकों वाले वाहनों की संख्या कुल वाहनों की संख्या की एक तिहाई लगभग सवा लाख है। इनमें पिछले दो साल से रोड पर आए नए वाहनों में प्लेट लग कर आ रही मगर पुराने वाहनों के आंकड़ों का औसत में 50 फीसदी भी नहीं पहुंच सका है। ऐसे में विभाग की ओर से डाटा एकत्र किया जा रहा है।
4, 5, 6, 7, 8, 9 वाले अंकों के लिए डेट लाइन तय
विभागीय कर्मचारियों के अनुसार 4, 5, 6, 7, 8, 9 वाले अंकों के लिए डेट लाइन तय है। रजिस्ट्रेशन के लास्ट डिजिट वाले इन अंकों के सभी वाहनों का 31 मार्च 2023 तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य है। इसमें 4, 5, 6, अंक वाले वाहनों को अक्तूबर 22 तक एवं शेष को मार्च तक नंबर प्लेट लगवानी है ।
कामर्शियल वाहनों की डेट लाइन पूरी मगर नहीं लगी नंबर प्लेट
जिले में पंजीकृत कामर्शियल वाहनों की संख्या 5600 है। इन वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की डेट लाइन 31 मार्च 2022 थी, जो समाप्त हो चुकी है इसके बाद भी अधिकांश वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं लगी है।
कंडम घोषित होंगे 85 हजार वाहन
जिले में पंजीकृत 388000 वाहनों में लगभग 85 हजार वाहन ऐसे है जो कि कंडम हो चुके है। इनकी वैधता एवं नवीनीकरण के लिए निर्धारित अवधि खत्म होने के बाद विभाग नोटिस जारी कर चुका है। अब ऐसे वाहनों का भी डाटा तैयार हो रहा है। विभाग इन्हें कंडम घोषित करेगा।

वर्जन
पंजीयन नंबर के लास्ट डिजिट के अनुसार तय डेट लाइन के भीतर सभी वाहन मालिकों को नंबर प्लेट के लिए आवेदन करते हुए नंबर प्लेट लगवा लेनी चाहिए। जिनकी डेट लाइन निकल चुकी है, उन पर पांच हजार का जुर्माना लगाने का प्रावधान है। ऑन रोड संचालित वाहनों में 50 फीसदी वाहनों में एसएस प्लेट लग गई है। - संजीव कुमार सिंह, एआरटीओ, प्रशासन

फोटो-24- एआरटीओ संजीव कुमार सिंह

फोटो-24- एआरटीओ संजीव कुमार सिंह- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed