फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news

ध्रुवीकरण की धार में बह गये संडीला के मतदाता

Thu, 10 Mar 2022 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
hardoi news
हरदोई। तमाम जातीय समीकरणों को तोड़ संडीला के मतदाता ध्रुवीकरण की धार में बह गए। मतदाताओं ने कमल के फूल पर जमकर वोट बरसाए। बसपा प्रत्याशी अब्दुल मन्नान को संडीला में मुस्लिम वोटरों का एकतरफा वोट न मिलने से हार का सामना करना पड़ा। यहां भाजपा की अलका सिंह ने रिकार्ड जीत दर्ज की। मतगणना में शुरुआत से ही आगे रहीं भाजपा प्रत्याशी ने अंतिम चक्र तक लीड कायम रखी।
विज्ञापन

31 चक्रों की मतगणना में भाजपा 29 चक्रों में बढ़त हासिल की। जैसे-जैसे मतगणना बढ़ती गई, मुकाबला एकतरफा होता चला गया। संडीला ब्लाक में हार दर हार के बाद भरावन ब्लाक में वोटरों ने हाथी के दांत खट्टे कर दिए। पहले ही चक्र की मतगणना में भाजपा ने 3,191 वोट हासिल कर 1,358 की बढ़त बना ली। दूसरे चक्र में भाजपा ने 2,704 वोट हासिल कर बढ़त 2,198 कर ली। तीसरे चक्र में 3,555 वोट के साथ भाजपा ने लीड 2,969 कर ली। चौथे चक्र में 3,847 वोट पाकर भाजपा प्रत्याशी 5,073 वोट की बढ़त बना ली। पांचवें चक्र में भाजपा को 3,778 व बसपा को 2,766 वोट हासिल हुए। छठे चक्र में 3,637 वोट हासिल कर भाजपा प्रत्याशी ने लीड बढ़ा कर 6,796 कर ली।
विज्ञापन

सातवें चक्र में भाजपा ने 3,176 वोट किए, जबकि आठवें चक्र में भाजपा को 3,939 वोट मिले। नवें चक्र में भाजपा को 3,616 व बसपा को 2070 वोट हासिल हुए। 10वें चक्र की मतगणना में भाजपा को 2,002 वोट मिले, जबकि 11वें चक्र में भाजपा ने 3290 वोट हासिल कर बसपा से 12,367 की बढ़त बना ली। 12वें चक्र में भाजपा ने 3204 मत हासिल कर बसपा को 13,333 वोट से पीछे कर दिया। 13वें चक्र में भाजपा को 1,990, जबकि बसपा को 2,386 वोट हासिल हुए। इसके बाद बसपा लगातार पिछड़ती चली गई। 14वें चक्र में भाजपा को 3,246 व बसपा को 2112 वोट मिले। 15वें चक्र में भाजपा ने 4128 वोट हासिल किए, जबकि 16वें चक्र में 4,056 वोट के साथ 17,413 वोट की बढ़त ले ली। 17वें चक्र में भाजपा को 3,686 और 18वें चक्र में 2,268 वोट मिले। 19वें चक्र में भाजपा को 3,714 व बसपा को 2,146 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

20वें चक्र में भाजपा ने 3049 वोट हासिल कर 21,200 वोट की बढ़त बना ली। 21वें से लेकर 24वें चक्रों तक भाजपा ने 25,775 वोट की बढ़त बना ली थी। 25वें, 26वें, 27वें और 28वें चक्र तक भाजपा को 31,666 वोटों की बढ़त हासिल हो चुकी थी। 29वें चक्र में भाजपा ने 3,501 वोट हासिल किए, जबकि बसपा को 1,529 वोट ही मिले। 30वें चक्र में भाजपा को 3,243, जबकि बसपा को 1136 वोट मिले। अंतिम चक्र में भाजपा 2,379 वोट हासिल कर 37,123 वोट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed