{"_id":"6120fa308ebc3e79c6093347","slug":"hardoi-news-hardoi-news-knp647339292","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार में नियुक्तियों में होता था भ्रष्टाचार : स्वतंत्र देव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार में नियुक्तियों में होता था भ्रष्टाचार : स्वतंत्र देव
विज्ञापन
फोटो-15-हरदोई शहर के श्रीशचंद्र अग्रवाल बारात घर में विधानसभा योजना बैठक को संबोधित करते भाजपा के ?
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सपा सरकार में नियुक्तियों में भ्रष्टाचार होता था। सैफई से सूची आती थी। पिछले 15 साल में जितनी नियुक्तियां हुईं, उतनी सिर्फ साढ़े चार साल में भाजपा सरकार ने कर दीं। प्रदेश को ईमानदार व मेहनती मुख्यमंत्री मिला है, तो भला जनता किसी और को वोट क्यों देगी। मुख्तार, अतीक और आजम जैसे लोग आज योगी की वजह से ही ठीक हैं। यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहीं।
शाहाबाद और सदर विधानसभा क्षेत्र की योजना बैठक में शामिल होने आए प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में वर्ग विशेष के लोगों को नौकरी मिलती थी। कुछ चुनिंदा शहरों को ही चौबीस घंटे बिजली दी जाती थी लेकिन भाजपा सरकार ने सबके साथ समानता का व्यवहार किया। सबका साथ, सबका विकास नारा देकर जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि वंदेमातरम गाना और भारत माता की जय बोलना अगर सांप्रदायिकता है तो वह सांप्रदायिक कहलाना पसंद करेंगे।
मुफ्त राशन वितरण पर कहा कि कोरोना संक्रमण से भले ही लोगों की जानें गईं हो, लेकिन भूख से कोई मौत नहीं हुई। उन्होंने विजय बूथ अभियान के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। सदर विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, सदर विधायक नितिन अग्रवाल, सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विद्याराम वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा मौजूद रहे। शाहाबाद में क्षेत्रीय विधायक रजनी तिवारी, शाहाबाद ब्लाक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, अजय वाजपेयी भुल्लन आदि मौजूद रहे।

फोटो-16-सदर विधानसभा क्षेत्र की योजना बैठक में मौजूद भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : HARDOI
विज्ञापन