फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news

डीएम-एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Sat, 12 Jun 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
hardoi news
हरदोई। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के साथ भरखनी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय केहनारी एवं सांडी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टेभनापुर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मतदान निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित पीठासीन अधिकारी व अन्य मतदान अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना गाइड लाइन के अनुसार मतदाताओं की लाइन लगवाएं। सभी को मास्क लगाने का पालन कराएं। उन्होंने कहा कि मतदान तक सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने मतदान केंद्रों का निरंतर भ्रमण करते रहें और निर्धारित समय पर मतदान संपन्न होने के बाद स्वयं के साथ पुलिस की सुरक्षा में मतपेटियों को संबंधित विकास खंड पर जमा कराएं। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान केंद्र की निर्धारित परिधि में मतदाता के अलावा किसी अन्य को प्रवेश न दें।
विज्ञापन

नौ ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए हुआ मतदान
मल्लावां संवाद प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक में छह ग्राम पंचायतों की नौ ग्राम सदस्यों की सीटों के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराया गया।
मल्लावां ब्लॉक की 54 ग्राम सभा में से 44 ग्राम सभाओं में 223 सदस्य के पद रिक्त थे। इस कारण 19 ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले सके थे। उन्हीं में से छह ग्राम सभाओं तेजीपुर में 2, शाहपुरपवार में 2, अकबरपुर में 2, भगतुपुर में 1, विश्वेश्वरपुर में 1, ओसानपुर में 1 पद के लिए कुल 9 सदस्य पदों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराया गया। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह, नोडल प्रभारी सहित कई अधिकारी एक बूथ से दूसरे बूथ पर सुरक्षा का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोथावां में 70 फीसदी हुआ मतदान
बेनीगंज संवाद प्रतिनिधि के अनुसार कोथावां के सात ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा नहीं हो पाया था। 32 ग्राम पंचायतों में से 7 ग्राम पंचायतों में कल्यानमन, काकुपुर, जनिगांव, झरोइया, हरैया, तेरिया उमरारी में 41 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर चुनाव कराया गया। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। मतदान 70 प्रतिशत रहा। एडीओ पंचायत अधिकारी कौशलेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 32 ग्राम पंचायतों में से 7 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए गए हैं। शेष ग्राम सभाओं में ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed