फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news

पंचायत उपचुनाव में दिखा मतदाताओं में उत्साह

Sat, 12 Jun 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
hardoi news
हरदोई/सवायजपुर। पंचायत उपचुनाव में सुबह धूप और दोपहर बाद बारिश होने के बावजूद मतदाताओं में उत्साह दिखा। प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की दो-दो और ग्राम पंचायत सदस्य की कई रिक्त सीटों पर मतदान के लिए सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लाइनें लग गईं थीं। दोपहर बाद बारिश होने पर मतदाता छाता लेकर वोट डालने पहुंचे।
विज्ञापन

सवायजपुर प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम कन्हारी में प्रधान संजय कटियार के निधन से रिक्त हुए प्रधान पद पर मतदान के लिए सुबह से ही लाइन लगी रहीं। दो बूथों पर 1180 मतदाता हैं, जिसमें तीन बजे तक 886 वोट डाले जा चुके थे। घूंघट की ओट में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर वोट डाले। बारिश होने पर मतदाता छाता लेकर बूथों तक पहुंचे।
विज्ञापन

सांडी प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड के ग्राम टिभनापुर में प्रधान पद पर 72 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रधान सर्वेश की मृत्यु के कारण रिक्त सीट पर उनकी पत्नी सीमा और गुड्डू मैदान में हैं। संखेडा, सैतियापुर, परसापुर, रसूलपुर गोवा, नोनखारा, बम्हटापुर, रौरा, नयागांव, कोईलाई, सैदापुर में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए वोट डाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिहानी में बारिश ने मतदाताओं का जोश किया ठंडा
पिहानी। विकास खंड की 14 ग्राम पंचायतों की रिक्त 401 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए वोट डाले गए। ज्यादातर सीटों पर दोपहर तक वोट डाले जा चुके थे। इन गांवों में सुबह गर्मी और बाद में बारिश ने मतदाताओं का जोश ठंडा कर दिया।
एडीओ पंचायत राजेश कुमार ने बताया कि तवक्कलपुर, जमुही, सिमौर, अहेमी, अरुआ- पारा, मंसूरनगर, अमिरता- बढै़या, महमूदपुर-सरैयां, डेल पंडरवा, सहिंजना, बरी, सरेंहजू, इटारा, निपनिया व देहलिया दोपहर तक पचास फीसदी से ज्यादा वोट डाले जा चुके थे। निपनिया के वार्ड एक के लिए 12 बजे तक 68 प्रतिशत, देहलिया में दोपहर 12: 44 बजे तक वार्ड 11 में 58 प्रतिशत, वार्ड 7 में 71 व वार्ड तीन में 53 प्रतिशत वोट डाले जा चुके थे। प्रभारी निरीक्षक महेश चंद क्षेत्र भ्रमण कर हालात पर नजर जमाए रहे।
80 वर्षीय मां को गोद में बूथ तक ले गया बेटा
हरियावां। विकास खंड की 13 पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए मतदाता सुबह से लाइन में लग गए। 80 वर्षीय वृद्धा रामबेटी ने मतदान के लिए उत्साह दिखाया। अस्वस्थ होने के कारण बेटा राजकुमार उन्हें गोद में उठाकर बूथ तक ले गया।
दोपहर 12 बजे तक पड़े 150 वोट
माधैगंज। प्राथमिक विद्यालय मुड़िया खेड़ा के बूथ संख्या 183 पर दोपहर 12 बजे तक 150 मत पड़ चुके थे। सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। यहां एक क्षेत्र पंचायत सदस्य और छह ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव कराया गया।

33 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए डाले गए वोट
संडीला। संडीला ब्लॉक की 10 ग्राम पंचायतों के 11 बूथों पर 33 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान हुआ। ग्राम सरायमरुपुर के सात, ग्राम भरिगहना के पांच, ग्राम आटामऊ के दो, ग्राम जमकुरा के दो, ग्राम मीतौ में एक, ग्राम तिलुइयाकला के दो, ग्राम ककराली के छह, ग्राम मखदुमपुर के दो, ग्राम सिकरोरी के तीन और ग्राम उमरताली के तीन ग्राम सदस्य पद के लिए मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed