{"_id":"5ecff6a08ebc3e90835de431","slug":"hardoi-news-hardoi-news-knp562539964","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोरी का शव नहर में उतराता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता किशोरी का शव नहर में उतराता मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां । माधौगंज थाना क्षेत्र के सहिजना गांव से मंगलवार रात से लापता किशोरी का शव नहर में उतराता मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
माधौगंज थाना क्षेत्र के सहिजना गांव निवासी आकांक्षा (17 ) पुत्री राजबहादुर कक्षा 11 की छात्रा थी। पिता राजबहादुर खेती करते हैं, जबकि बड़ा भाई विकास लॉकडाउन से पहले तक लखनऊ में प्राइवेट काम करता था। मां इंदिरा देवी का एक मई को बीमारी के चलते निधन हो चुका है। आकांक्षा के बड़े भाई विकास के मुताबिक मंगलवार रात दस बजे वह किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। इस पर उसने डांट दिया और फिर सोने चला गया। रात लगभग 12 बजे आकांक्षा बिना कुछ बताए घर से चली गई। काफी तलाश करने पर भी परिजनों को कोई सुराग नहीं मिला । गुरुवार सुबह लगभग दस बजे आकांक्षा का शव मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में ग्राम ऊंचागांव के निकट नहर में उतराता मिला । मल्लावां कोतवाल कमलेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद