{"_id":"5ec6ba058ebc3e90393c123e","slug":"hardoi-news-hardoi-news-knp5613526187","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के ग्राम अयारी में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर कमरे में साड़ी से बने फंदे में लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम अयारी निवासी रामप्रताप खेती करता है। उसका विवाह एक वर्ष पूर्व सीतापुर जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र के ग्राम नेवादा निवासी किशोरी लाल की पुत्री रोशनी देवी (21) के साथ हुआ था। राम प्रताप अपनी पत्नी रोशनी देवी के साथ परिजनों से अलग बने घर में रहता है। गुरुवार को राम प्रताप खेत में काम करने गया था। दोपहर लगभग एक बजे वापस लौट कर आया तो रोशनी मृत मिली। राम प्रताप का दावा है कि रोशनी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर रोशनी की मां मीना देवी पत्नी किशोरी लाल अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि फिलहाल मायके पक्ष के लोगों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।